फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers protested due to burning of electricity bunch line.

Lakhimpur Kheri News: बिजली की बंच लाइन फुंकने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 May 2024 03:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested due to burning of electricity bunch line.
मैगलगंज। क्षेत्र के ग्राम गांधीनगर में बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने केबिल बदलवाकर बिजली लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र औरंगाबाद क्षेत्र के गांव गांधीनगर चपरतला में लगभग एक वर्ष पूर्व बंच कंडक्टर फुंक गया था। बिजली कर्मियों ने उसे ही सही कर आपूर्ति फिर से शुरू कर दी थी। अभी तक उसी से काम चल रहा है। गर्मियों में मौसम में लोड बढ़ने के कारण केबिल बार-बार फुंक जाता है। बिजली कर्मी बार-बार इसे ही ठीक कर चले जाते हैं। एक-दो दिन बाद लाइन फिर वहीं से फुंक जाती है। यही सिलसिला करीब एक वर्ष से चल रहा है।
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द ही बिजली लाइन का स्थायी समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा अगर लाइन ठीक नहीं की जा सकती, तो उन लोगों के कनेक्शन काट दिए जाएं। बिजली का बिल आ रहा हैं, उपभोक्ता अदा भी कर रहे हैं। इसके बावजूद बिजली नहीं मिल पा रही है। दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होता है। प्रदर्शन करने वालों में बलविंदर सिंह, इदरीस, रैवारी आदि तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द दूर होगी समस्या
ग्रामीणों की समस्या के बारे में जानकारी की गई है। काफी दिनों से केबिल जला हुआ है। अभी केबिल नहीं आया है, जल्द ही केबिल मंगवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
हरीश मौर्य, अवर अभियंता, औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed