{"_id":"6a737726a3f8f40df70823ff","slug":"villagers-gripped-by-panic-after-sighting-a-tiger-like-wild-animal-near-mothikheda-bend-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181739-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोठीखेड़ा मोड़ के पास बाघ जैसे दिखे वन्यजीव से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोठीखेड़ा मोड़ के पास बाघ जैसे दिखे वन्यजीव से ग्रामीणों में दहशत
Wed, 05 Aug 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
संसारपुर। वन्यजीवों का रिहायशी क्षेत्रों की ओर आना-जाना बढ़ गया है। बुधवार दोपहर बाद ग्राम मोठीखेड़ा मोड़ के निकट एक जंगली जानवर सड़क पार कर दूसरी ओर चला गया। उसे देखकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
कई ग्रामीणों ने दूर से उसे बाघ जैसा समझ लिया, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्टर प्रदीप पांडे ने ग्रामीणों से जानकारी लेने और जानवर के हुलिए का आकलन करने के बाद बताया कि वह बाघ नहीं बल्कि पाढ़ा था। उन्होंने लोगों से किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की।