{"_id":"575aeecf4f1c1b23379c65da","slug":"villagers-caught-grain-black-market-going","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कालाबाजारी को जा रहा अनाज पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कालाबाजारी को जा रहा अनाज पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो-तिकुनियां।
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
प्रधान के समझाने पर शांत हुए ग्रामीण
पूर्ति निरीक्षक ने शुरू की जांच
ग्राम पंचायत बनवीरपुर में साइकिलों से कोटे का गेहूं बेचने जा रहे युवकों को दौड़ा लिया। जिस पर युवक साइकिलों समेत उस पर लदी गेहूं से भरी बोरियां मौके पर छोड़कर भाग निकले। कालाबाजारी से गुस्साए ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रधान नेवराज ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक पवन सुधाकर ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत बनवीरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ कार्ड धारक गांव के कोटे की दुकान पर राशन लेने गए थे। जिन्हें कोटेदार ने कहकर लौटा दिया कि राशन खत्म हो गया है। दोपहर बाद करीब एक बजे गांव के कुछ लोग साइकिलों पर भारतीय खाद्य निगम के छपे बोरों में गेहूं लेकर गांव की ही एक दुकान की ओर जाते देखने पर ग्रामीणों ने युवकों को दौड़ा लिया। जिस पर युवक साइकिलें मौके पर छोड़कर भाग निकले। कालाबाजारी से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और सड़क पर ही कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्राम प्रधान नेवराज ने कोटे का राशन देखकर इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जिस पर दोपहर बाद करीब चार बजे पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक पवन सुधाकर ने बताया कि मौके पर गेहूं से भरे चार कट्टे बरामद किए गए हैं। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।