फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers blocked the road after two died in a truck accident

ट्रक हादसे में दो की मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road after two died in a truck accident
तिकुनिया-कौड़ियाला रोड पर गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम।
शवों का नहीं किया अंतिम संस्कार, आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात तिकुनिया कौड़ियाला मार्ग पर सड़क किनारे सो रहे दो लोगों के ट्रक से कुचलने का मामला
तिकुनिया। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास बसी कंजड़ बस्ती के पास सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत के बाद लोगों ने आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी न होने पर मृतकों का अंतिम संस्कार रोक दिया। यही नहीं नाराज लोगों ने जाम भी लगाया।
बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे कंजड़ जाति के लोगों पर बेलरायां की ओर से आया ट्रक चढ़ गया था। हादसे में 15 वर्षीय किशोर शंकर और 8 वर्षीय बच्चे रवि की मौत हो गई थी, जबकि 22 वर्षीय विनोद घायल हो गए थे।
विज्ञापन

बुधराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी न होने से कंजड़ बिरादरी के लोग सड़कों पर आ गए। मृतक शंकर के पिता बुधराम और रवि के पिता कमलेश ने बताया कि जब तक आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक बच्चों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और रोड जाम रखेंगे। रोड जाम होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बात के बाद भी नहीं माने परिजन
तिकुनिया। अंतिम संस्कार के लिए कंजड़ बिरादरी से वार्ता होने के बाद पुलिस ने पीड़ितों को कोतवाली बुलाया गया था और गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया गया। वापस आने पर पीड़ित फिर भी संतुष्ट नहीं दिखे। अपराह्न एक बजे के बाद कंजड़ बिरादरी के लोगों ने फिर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन पुलिस से लोग संतुष्ट नहीं हुए। जिस पर कोतवाली प्रभारी ने घटना की सूचना एसडीएम निघासन को दी। सड़क जाम होने की सूचना पर एसडीएम श्रद्धा सिंह और सीओ सुबोध जायसवाल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिजन से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की।
पीड़ित पिता और परिजन इस पर भी नहीं माने। उनका कहना है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और आरोपी की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद ही बच्चों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल अभी तक वार्ता जारी है और रोड पर जाम लगा हुआ है। एसडीएम निघासन श्रद्घा सिंह ने बताया कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। संवाद
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के आश्वासन पर माने ग्रामीण, जाम हटाया
तिकुनिया। तिकुनिया कौड़ियाला मार्ग पर हुए हादसे के आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़े पीड़ित परिवार के लोग केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी पीड़ा बयां की। जिस पर राज्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा और वह जाम खोलकर अपने बच्चों का अंतिम संस्कार करें।

इस पर मृतक शंकर के पिता बुधराम और रवि के पिता कमलेश ने बताया कि राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। हमसे अकाउंट नंबर मांगा गया है। हम उनके आश्वासन से संतुष्ट है और अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस बाबत एसडीएम श्रद्धा सिंह ने बताया कि जाम खुल गया है।
पीड़ित संस्कार को राजी हो गए है और उनकी मांगों पर शीघ्र अमल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed