फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers attacked the soldiers of PRV who went to resolve the dispute, took hostage

विवाद सुलझाने गए पीआरवी के सिपाहियों पर ग्रामीणों का हमला, बंधक बनाया

Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers attacked the soldiers of PRV who went to resolve the dispute, took hostage
पकड़ए गए आरोपी।
बंधक सिपाहियों को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधान समेत 34 गिरफ्तार, तमंचे बरामद
छज्जा निकालने के विवाद को सुलझाने पहुंची थी पीआरवी
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दुधवा गांव में छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बना लिया। सिपाहियों को छुड़ाने पहुंचे पुलिस फोर्स पर ग्रामीणों ने पथराव किया। पुलिस ने इस मामले में घायल सिपाहियों की ओर से दी गई तहरीर पर ग्राम प्रधान और उसके पति समेत 34 नामजद और 35 अज्ञात लोगों पर बलवा, जानलेवा हमला सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दुधवा गांव निवासी राजाराम के घर निर्माण चल रहा था। इस बीच छज्जा निकालने को लेकर पड़ोसी गौरी शंकर से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पीआरवी बाइक 3240 मौके पर पहुंची। आरोप है कि ग्राम प्रधान ममता देवी और पति महेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीआरवी टीम को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही मौके पर फूलबेहड़ थाना पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस कुछ समझ पाती उसके पहले ही ईंट पत्थर चलने लगे। पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई। हमले में पीआरवी के कांस्टेबिल श्याम मोहन मौर्या और होमगार्ड आबिद घायल हो गए। फूलबेहड़ पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त फोर्स के पहुंचने पर पुलिस ने मशक्कत कर हालात पर काबू पाया और ग्रामीणों के चंगुल से पीआरवी टीम को आजाद कराया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए घायल पीआरवी कांस्टेबिल श्याम मोहन मौर्या की तहरीर पर ग्राम प्रधान ममता देवी और पति महेश कुमार, दीपक कुमार उर्फ दीपू, गौरीशंकर, विश्राम, महावीर, मस्तराम उर्फ गिरीश, भोला, राजकुमार, शिवपूजन, सफ्फल अमित, संदीप, अवधेश, पैकरमा, राजकुमार, पवन कुमार, संजय, श्रीपाल, अख्तर अली, कल्लू, मुकेश उर्फ मुनेश कुमार, गुड्डू, हरीश, दीपक कुमार, यूनुस अली, चौकीदार, रामसहाय, रामसेवक, मनोज, नरेश, दीपू मौर्य निवासीगण ग्राम दुधवा के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट, बंधक बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महेश कुमार पुत्र महावीर कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और तीन अदद खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर आरोपियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा गांव में छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पीआरवी 112 मौके पर गई थी। ग्राम प्रधान और उसके पति समेत कुछ लोगों ने उन्हें बंधक बनाया था। छुड़ाने गए अतिरिक्त पुलिस बल पर भी पथराव किया गया। आरोपी ग्राम प्रधान समेत 34 लोग नामजद किए गए है। इनकी गिरफ्तारी भी हुई है। 35 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
- टीएन दुबे, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed