फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers are in trouble due to the breaking of the sliding bridge, demonstration

रपटा पुल टूटने से ग्रामीणों को परेशानी, प्रदर्शन

Fri, 07 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers are in trouble due to the breaking of the sliding bridge, demonstration
पलिया के अंबेडकरनगर में रपटा पुल के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। इलाके की ग्राम पंचायत पटिहन के मजरा अंबेडकरनगर में निषादनगर घोला जाने वाले रास्ते पर बना रपटा पुल टूटने से आवागमन करने वाले ग्रामीण परेशान हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों से बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पटिहन के अंबेडकरनगर गांव के बाहर निषादनगर घोला जाने वाले रास्ते पर बना रपटा पुल वर्ष 2008 की आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ग्रामीण अपने खर्चे पर जैसे-तैसे कर आवागमन बना लिया था। इधर, करीब दो माह पूर्व आई बाढ़ से रपटा पुल फिर से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मिट्टी कट जाने से तालाब के आकार का हो गया है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पुल के पास प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, विधायक रोमी साहनी को भी पत्र दे चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य पलविंदर सिंह के जरिये भी उच्चाधिकारियों द्वारा पुल की मरम्मत कराने की बात उठा चुके हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 16 जनवरी को पुल के पार स्थित गुरुद्वारा में महंगापुर के बाबा का कार्यक्रम लगा हुआ है लेकिन पुल से गाड़ियां आदि न निकल पाने के कारण उस पर भी संकट है। ग्रामीणों ने रपटा पुल पर जेसीबी से मिट्टी पटान कराकर वाहनों का संचालन शुरू कराने की मांग की है। इस दौरान अंगद प्रताप सिंह, निर्मल सिंह, नवजोत सिंह, हरेंद्र, रामानंद, बृजेश, शंभू, धर्मेंद्र, रविंद्र, करन, मीना, सावित्री, मनोज समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed