फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villager dies, brother expresses fear of murder

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 16 Jan 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Villager dies, brother expresses fear of murder
मृतक नरायन का फाइल फोटो
मझगई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोकनपुरवा में नरायन (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन अपने नाम करवाकर हत्या का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

ग्राम बनघुसरी निवासी राम बहादुर ने बताया कि उनका सगा भाई नरायन मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह बीती 19 दिसंबर को घर से मजदूरी पर जाने के लिए निकला था। वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। राम बहादुर ने इस संबंध में मझगईं पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर भाई को गायब कर उसकी जमीन हड़पने की आशंका जताई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर 14 जनवरी को उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर भाई को तलाशने की गुहार लगाई। इसी बीच 15 जनवरी की दोपहर में सूचना मिली कि नरायन की मौत लोकनपुरवा निवासी मंगू के घर में हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई का कहना है कि आरोपियों ने नरायन की दो बीघा जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम करा ली और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed