{"_id":"6434502131d625670103e5f8","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-bus-lakhimpur-news-c-4-1-122667-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बस की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बस की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
निघासन। बैंक से पैसा निकालकर साइकिल से घर जा रहे गौढ़ीपुरवा के संकटाप्रसाद तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नंबर न कट जाए, इसलिए चालक अंधाधुंध बस दौड़ा रहा था। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
गौढ़ीपुरवा निवासी रेखा ने बताया कि उसके पति 48 वर्षीय संकटा प्रसाद सोमवार दोपहर साइकिल से इंडियन बैंक से पैसा निकालकर घर वापस जा रहे थे। झंडी रोड पर एक ऑटो एजेंसी के पास लखीमपुर से निघासन आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। इससे वह बस के अगले पहिये के नीचे आ गए। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने रेखा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पलिया यूनियन की बस को लखीमपुर से निघासन आने के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है। इस दौरान उसे पलिया जाने के लिए नंबर उठाना होता है, जिसके चलते बस चालक स्पीड में बस चलाते है। संवाद