{"_id":"69f4ed678f5bb1747a017171","slug":"villager-dies-after-being-crushed-by-dcm-while-backing-up-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174115-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीसीएम बैक करते समय कुचलने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीसीएम बैक करते समय कुचलने से ग्रामीण की मौत
Fri, 01 May 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 01 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
उचौलिया। गांव बरनैया में बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे डीसीएम की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है।
गांव निवासी राजकुमार (55) बृहस्पतिवार शाम खेत से साइकिल से घर लौट रहे थे। बताया गया कि उन्होंने खेत में भूसे का गूंगा बनाया था। इसी दौरान चालक दानिश ने तेज रफ्तार से डीसीएम पीछे की ओर बैक की, जिसकी चपेट में आने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, लोगों ने शोर मचाकर चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।