फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Village Secretary should improve the working style otherwise be ready to act

Lakhimpur Kheri News: कार्यशैली में सुधार लाएं ग्राम सचिव अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें

Wed, 19 Jul 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 19 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Village Secretary should improve the working style
otherwise be ready to act
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दो पालियों में जिले के सभी ब्लॉकों की जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि ग्राम सचिव गांव के सजग प्रहरी हैं। लापरवाह, गैर जिम्मेदार ग्राम सचिव अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं, अन्यथा उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ग्राम सचिवों की सभी शंकाओं व समस्याओं का समाधान किया। कहा कि ग्राम सचिव विद्युत महकमे के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई के संपर्क में रहें।
विज्ञापन

ग्राम सभाओं की नियमित बैठक कराकर उसकी कार्यवाही रजिस्टर सही रखें, अनटाइड फंड का इस्तेमाल करते हुए मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए गांव में छिड़काव कराएं। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने ग्राम सचिव जनपद का मान सम्मान बढ़ाने को पूरे मनोयोग से काम करें। विभिन्न योजनाओं में ग्राम सचिवों द्वारा किए सत्यापन को प्रशासन जिला स्तरीय टीम के जरिए क्रॉस चेक करने के निर्देश जारी किएए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सचिव की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण करें। हरे चारे का प्रबंधन करे। बीमार गोवंश का पशु चिकित्सक से नियमित उपचार कराएं। परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया ने कार्यशाला की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई। पहली पाली में बांकेगंज, बेहजम, बिजुआ, धौराहरा, ईसानगर, रमियाबेहड़, लखीमपुर और दूसरी पाली में मितौली, मोहम्मदी, पसगवां, निघासन, पलिया, कुंभी, फूलबेहड़, नकहा के बीडीओ एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed