फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Village in the grip of river Ghaghra 14 families migrated in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: घाघरा नदी की जद में गांव, 14 परिवारों ने किया पलायन, सड़कों पर डाला डेरा

Sun, 01 Sep 2024 03:20 PM IST
Lakhimpur kheri Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 03:20 PM IST
सार

माथुरपुर गांव में घाघरा नदी के कटान की वजह से 14 परिवारों ने घर तोड़कर सड़क पर डेरा डाल लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें अब तक प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन
Village in the grip of river Ghaghra 14 families migrated in lakhimpur kheri
तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं रुक रहा कटान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के माथुरपुर गांव में घाघरा नदी के कटान की वजह से 14 परिवारों ने घर तोड़कर सड़क पर डेरा डाल लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें अब तक प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। इस वजह से वे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। हालांकि, डीएम की फटकार के बाद कटान रोधी कार्य तेज हुआ है, मगर विभाग को अब तक कटान रोकने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन


धौरहरा तहसील के माथुरपुर, सुजानपुर और कुर्तैहिया गांवों को बचाने के लिए बना बांध कटने के बाद घाघरा नदी ने माथुरपुर को अपनी जद में ले लिया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर बाढ़ खंड तेजी से कटान रोधी कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन


एसडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार आदित्य विशाल सहित राजस्व टीम की मौजूदगी में दिन-रात काम होने के बावजूद कटान अब तक नहीं रुक पाया है। घरों को नदी में समाता देख माथुरपुर गांव के त्रिलोकीनाथ, द्वारिका, श्रीराम, प्रेम प्रकाश, कल्लू, पंचम, सतीश, प्यारेलाल, रामलखन, रामदीन, दिनेश, महेश, सियाराम और रामसागरी घरों को तोड़कर गांव से पलायन कर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालापुर परिवार संग सड़क पर डेरा डाले हुए हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि घर तोड़कर पलायन करने वाले लोगों को सरकारी सहायता का प्रावधान नहीं है। फिर भी जो संभव होगा सरकारी सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed