फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vijay Maheshwari becomes manager of Public Inter College again

Lakhimpur Kheri News: विजय माहेश्वरी पब्लिक इंटर कॉलेज के दोबारा बने प्रबंधक

Thu, 19 Oct 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vijay Maheshwari becomes manager of Public Inter College again
गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंध समिति चुनाव का चल रहा विवाद खत्म हो गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक, उपशिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक लखीमपुर की त्रिस्तरीय जांच समिति ने 22 जनवरी 2023 को संपन्न हुए चुनाव को वैध करार देते हुए विजय कुमार माहेश्वरी को प्रबंधक और ईश्वरदीन वर्मा को प्रबंध समिति का अध्यक्ष मान्य बताया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक को नमूना हस्ताक्षर प्रमाणित करने के निर्देश दिए हैं। संस्था के प्रबंधक विजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि प्रबंध समिति के नियमों के अनुरूप 22 जनवरी 2023 को प्रबंध समिति और साधारण सभा का चुनाव चुनाव अधिकारी युवराज दत्त महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य देवकीनंदन मालपानी की देखरेख में कराया गया था। इसमें 41 सदस्यों में से 34 सदस्यों की मौजूदगी में एकल नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण ईश्वरदीन वर्मा अध्यक्ष और विजय माहेश्वरी को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

वहीं साधारण सभा में अध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी और मंत्री डॉ. विवेक वर्मा निर्वाचित हुए थे। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर प्रमाणित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां भेजे दिए। दूसरी ओर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल ने तथ्य छुपाकर 25 जनवरी को फर्जी चुनाव कराते हुए 32 सदस्यों में से 26 सदस्यों की मौजूदगी दिखा दी थी। इस पर नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने प्रत्यावदेन के माध्यम से संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ को घटना की सत्यता से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed