{"_id":"61099c2e8ebc3e88cd674e28","slug":"video-of-demanding-bribe-goes-viral-tikunia-kotwal-suspended-lakhimpur-news-bly455219533","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने का आडियो वायरल, तिकुनिया कोतवाल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने का आडियो वायरल, तिकुनिया कोतवाल सस्पेंड
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पकड़े गए अभियुक्त को थाने से छोड़े जाने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में एसपी ने तिकुनिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
पुलिस के सोशल मीडिया सेल के प्रभारी ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से तिकुनिया में पकड़े गए एक अभियुक्त को छोड़ने के लिए एक व्यक्ति से लेन देन की बात करते प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी की टेलीफोनिक वार्ता का एक आडियो क्लिप सोशल मीडिया सेल को प्राप्त हुआ था। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ निघासन प्रदीप कुमार वर्मा ने की।
जांच में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर एसपी विजय ढुल ने प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी और तीन सिपाहियों बाबू शंकर, प्रेम शंकर, पंकज निर्मल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। संवाद