फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Veteran BJP MLC elections will be gathered in a tight race

भाजपाई दिग्गज जुटे तो एमएलसी चुनाव में होगा कड़ा मुकाबला

Fri, 19 Feb 2016 06:30 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 19 Feb 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
Veteran BJP MLC elections will be gathered in a tight race
 एमएलसी चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगे हुए हैं। एक तरफ सपा प्रत्याशी शशांक यादव हैं तो भाजपा कार्यकर्ता भी पूरे में जोश में हैं। इसके अलावा निर्दलीय नरसिंह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मकरंद सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं में अपने दोनों सांसद क्रमश: अजय मिश्र टेनी और रेखा वर्मा के लगातार जिले से बाहर रहने के कारण असमंजस की स्थिति दिखी। कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा दिया कि चुनाव जीतना है तो बड़े नेता मैदान में आएं, हम चुनाव जीतकर रहेंगे। इस पर जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने सभी को आश्वस्त किया कि चुनाव लड़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए जिले के 15 मतदान केन्द्रों पर तीन मार्च को चुनाव होना है। इसके लिए सपा प्रत्याशी शशांक यादव, भाजपा समर्थित इतेन्द्र वर्मा और संतोष वर्मा, निर्दलीय नरसिंह तथा मकरंद सिंह एडवोकेट सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। भाजपा समर्थित दो उम्मीदवारों में से संतोष वर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह भाजपा समर्थित प्रत्याशी इतेन्द्र वर्मा चुनाव मैदान में हैं। अब तस्वीर साफ हो चुकी है और चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अभी तक जनसंपर्क, सभाओं और प्रचार के मामले में सपा प्रत्याशी सबसे आगे हैं। वहीं नामांकन से ठीक एक दिन पहले भाजपा प्रत्याशी नरेश चंद वर्मा के चुनाव से इनकार करने के कारण इतेन्द्र वर्मा का नाम बाद में फाइनल हो सका। नतीजतन नाम वापसी के बाद गुरुवार से उन्होंने जनसंपर्क शुरू किया। उधर निर्दलीय नरसिंह तथा मकरंद सिंह एडवोकेट भी चुनाव प्रचार में जोरों से जुटे हुए हैं। उधर भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एमएलसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने के लिए सांसद टेनी और रेखा वर्मा पूरी तरह मैदान में आएं तो कड़ा मुकाबला होगा और पार्टी को जीत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सांसद बोले, कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
जिले से बाहर एक कार्यक्रम में मौजूद सांसद अजय मिश्र टेनी ने अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि वह शनिवार को जिले में पहुंच रहे हैं। प्रत्याशी इतेन्द्र को विजयी बनाया जाएगा। उधर सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि वह दिल्ली में हैं, लेकिन क्षेत्र में सभी से बात हो रही है। इंतेद्र की ही जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed