फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vehicles without Fastag will be stuck, cash payment at toll will be stopped from April

Lakhimpur Kheri News: बिना फास्टैग फंसेंगे वाहन, अप्रैल से टोल पर नकद भुगतान बंद

Sun, 22 Mar 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vehicles without Fastag will be stuck, cash payment at toll will be stopped from April
मैगलगंज ​​स्थित टोल प्लाजा। संवाद
मैगलगंज/फरधान। जिले के मैगलगंज और फरधान टोल प्लाजा से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को अब अपनी तैयारी पूरी करनी होगी। एक अप्रैल से इन दोनों टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद केवल फास्टैग या यूपीआई से ही टोल शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

जिले में रोजाना करीब 12 से 13 हजार छोटे-बड़े वाहन इन टोल प्लाजा से गुजरते हैं। इनमें मैगलगंज टोल से 9 से 10 हजार और फरधान टोल से ढाई से तीन हजार वाहन शामिल हैं। अब तक जिन वाहन चालकों के पास फास्टैग नहीं होता था या रिचार्ज खत्म हो जाता था, वे नकद भुगतान कर आगे बढ़ जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह सुविधा समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

मैगलगंज टोल मैनेजर रामू सिंह ने बताया कि यहां रोजाना 80 से 90 वाहन नकद भुगतान करते थे, जिससे करीब 22 से 24 हजार रुपये की वसूली होती थी। अब यह व्यवस्था खत्म हो जाएगी। फरधान टोल मैनेजर पिंटू गुप्ता ने बताया कि शारदा नहर मार्ग के कारण अपेक्षा से कम वाहन टोल से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें कम होंगी और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु होगी। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

टोल प्रबंधन ने वाहन चालकों से अपील की है कि समय रहते अपने वाहनों में फास्टैग लगवा लें और रिचार्ज बनाए रखें। साथ ही यूपीआई भुगतान की सुविधा भी तैयार रखें, ताकि एक अप्रैल से किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed