{"_id":"60f486f68ebc3e6d982b3515","slug":"vaccination-will-be-done-at-49-centers-in-the-district-today-lakhimpur-news-bly4535112146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज 49 केंद्रों पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज 49 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना टीकाकरण के मामले में जिले के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से 23 हजार डोज जिले को दी गई हैं। इससे सोमवार को जिले भर में महा टीकाकरण होने की संभावना है। सीएचसी सहित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए रविवार रात में वैक्सीन का वितरण कर दिया गया। आज 49 केंद्रों पर टीके लगेंगे।
जिले में वैक्सीन के अभाव में महा टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा था। पिछले दिनों वैक्सीन न मिलने के कारण कई बूथ बंद हो गए थे। रविवार को शासन ने जिले को 23000 डोज मुहैया कराई हैं। इसमें 19600 कोविशिल्ड और 3400 कोवाक्सिन है। सोमवार को महा टीकाकरण कार्य प्रभावित न हो इसके लिए रविवार रात को ही जिले की समस्त सीएचसी सहित जिला एवं महिला अस्पताल के साथ नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदारों को वैक्सीन मुहैया करवा दी गईं। एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने बताया कि सोमवार को 49 स्थानों पर टीके लगेंगे। इसमें जिला एवं महिला अस्पताल, सभी सीएचसी, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
सिर्फ 15 फीसदी लोगों को ही लग सकी है अब तक दूसरी डोज
लखीमपुर खीरी। जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान का आगाज हुआ, जिसमें पहली डोज के लिए लोगों में ज्यादा उत्सुकता दिखी। इसके लगने के बाद सब लापरवाह हो गए। अब तक पहली डोज लगवाने वालों की तुलना में सिर्फ 15 फीसदी लोगों के ही दूसरी डोज लग सकी है। हालांकि दूसरी डोज लगवाने वालों में हेल्थ केयर का 66 तो फ्रंट लाइन वर्करों का प्रतिशत 49 है, जबकि 45 प्लस वालों का प्रतिशत चार और 18 प्लस वालों का 0.07 है।
विज्ञापन
कुल टीकाकरण- 433306
पहली डोज लगी- 375951
दूसरी डोज लगी- 57355
श्रेणी- लक्ष्य- उपलब्धि- प्रतिशत
हेल्थ केयर वर्कर पहली डोज -17351,14083, 81
दूसरी डोज-14083,9230,66
फ्रंट लाइन वर्कर पहली डोज -20220, 18335,91
दूसरी डोज-18335,8976, 49
45 प्लस के लगी पहली डोज-869447,245241,28
दूसरी डोज-245241,39077, चार
18 प्लस के लगी पहली डोज-1866818,98292, पांच
दूसरी डोज-98292,72, 0.07
(चार जुलाई तक के आंकड़ो के अनुसार)
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का तीन दिन पहले ही सीएमओ के पद पर बरेली तबादला हो चुका है। अब उनका चार्ज हमारे पास है। दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या कम का कारण क्या है इसके बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद ही कुछ बता सकता हूं।
- डॉ. आरपी दीक्षित, एसीएमओ एवं प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी