फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vaccination of animals started to prevent foot and mouth disease

Lakhimpur Kheri News: खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण शुरू

Wed, 22 Jul 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of animals started to prevent foot and mouth disease
बेहजम/बांकेगंज। पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत बेहजम और बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र में विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बेहजम में करीब 39 हजार गोवंश और महिष वंशीय, जबकि बांकेगंज में 38,200 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। बांकेगंज में बुधवार से शुरू हुआ अभियान 5 सितंबर तक चलेगा। बेहजम राजकीय पशु चिकित्सालय में ब्लॉक प्रमुख बीना राज और जिला पंचायत सदस्य रामशंकर राज ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। पशुपालन विभाग की टीमें पशुपालकों के घर पहुंचकर टीकाकरण करेंगी, जिससे उन्हें पशु चिकित्सालय आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

पशुपालकों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1962 उपलब्ध कराई गई है। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि टीकाकरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज में अभियान के तहत भैंस, गोवंशीय व अन्य पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, वैक्सीनेशन से पशुओं की इम्युनिटी बढ़ेगी। बांकेगंज पशु चिकित्सालय के डॉ. अंकुर वर्मा ने बताया कि 38,200 पशुओं के टीकाकरण के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। इनमें शामिल पशु चिकित्सक और पशु मित्र टीकाकरण कर रहे हैं।

डॉ. सौरभ वाजपेयी ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक वायरल रोग है, जो गाय, भैंस, बकरी, भेड़ समेत अन्य पशुओं को प्रभावित करता है। इस दौरान फार्मासिस्ट संत कुमार राना, पशुधन प्रसार अधिकारी राम नरेश वर्मा और कलाम मोहम्मद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed