फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uttar Pradesh is at the forefront in violence against women: Krishna Adhikari

महिला हिंसा में उत्तर प्रदेश सबसे आगे : कृष्णा अधिकारी

Mon, 16 Dec 2024 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh is at the forefront in violence against women: Krishna Adhikari
डीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपने जाती अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसियेशन की पदाधिकारी। स्रोत: एपव
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के राष्ट्रीय आह्वान के तहत लखीमपुर में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा की घटनाओं के खिलाफ ऐपवा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीडीओ अभिषेक कुमार को सौंपा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहीद नसीरुद्दीन मौजी मैदान (विलोबी) में महिलाओं को संबोधित करते हुए ऐपवा की प्रदेश अध्यक्ष व भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड कृष्णा अधिकारी ने कहा कि महिलाओं पर हिंसा जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की उस घटना को 12 वर्ष हो गए। घटना के बाद पूरे देश में आंदोलन हुआ, जस्टिस वर्मा कमीशन बना, सरकार बदली लेकिन इन 12 वर्षों में महिलाओं पर हिंसा और बर्बरता कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि आज के समय में दुष्कर्मियों को संस्कारी बताया जाने लगा है, फूल मालाओं से स्वागत होने लगा है, न्याय मांगती महिलाओं को सड़क पर घसीटा जा रहा है। ऐपवा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिले की सहसचिव कामरेड माला सिंह ने कहा कि महिलाएं चाहे कहीं भी हों, सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐपवा संविधान और महिलाओं की रक्षा की लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम में ऐपवा जिला सचिव तपेश्वरी, अनिता निसाद, माधुरी मौर्य, शिवा, सोनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed