फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Upset by the action of contract workers cut power

कार्रवाई से क्षुब्ध संविदा  कर्मियों ने काटी बिजली 

Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Upset by the action of contract workers cut power
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में सेल्समैन से विवाद की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस 
विज्ञापन

नई बस्ती उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारियों और टैक्सी स्टैंड के पास स्थित शराब भठ्ठी के सेल्समैन के बीच विवाद की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इसके बाद एक संविदा कर्मचारी को पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज संविदा कर्मचारियों ने रविवार को रात में जेल फीडर की बिजली सप्लाई काट दी। रात में ही सूचना मिलने पर एसडीओ टाउन राहुल शर्मा और जेई डीएस चौहान कोतवाली पहुंचे और कर्मचारी को पुलिस की हिरासत से छुड़ा कर ले आए। जिसके बाद बिजली सप्लाई बहाल की गई। जेई डीएस चौहान के मुताबिक रात में उपकेंद्र का एक संविदा कर्मचारी टैक्सी स्टैंड के पास स्थित शराब भठ्ठी पर गया था, जहां सेल्समैन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सेल्समैन ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस से शिकायत कर दी। कुछ देर कोतवाली पुलिस उपकेंद्र पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने कई संविदा कर्मचारियों की पिटाई कर दी और एक संविदा कर्मचारी को पकड़ ले गई। जिसके बाद उपकेंद्र के संविदा कर्मचारियों ने रात 11.30 बजे से लेकर एक बजे तक बिजली सप्लाई गुल कर दी। इसके बाद रात एक बजे से तीन बजे तक रोस्टरिंग लागू कर दी गई। जेई ने बताया कि कुछ दिन पूर्व किसी कारणवश शराब भठ्ठी की बिजली सप्लाई काट दी गई थी, इसी रंजिश में विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed