फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar over girl's death under suspicious circumstances... police station surrounded, jammed

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत पर हंगामा... कोतवाली घेरी, जाम

Sat, 15 Jun 2024 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar over girl's death under suspicious circumstances... police station surrounded, jammed
फूलबेहड़ में सड़क जाम करते ग्रामीण-संवाद
महेवागंज/फूलबेहड़। अपने घर में फंदे से लटकी मिली फूलबेहड़ क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती की बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपने छोटे भाई और भतीजों पर बेटी को मारपीट कर कुंडे से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर शुक्रवार को परिजन भड़क गए और लखीमपुर-मिलपुरवा मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

फूलबेहड़ कस्बा निवासी गुड्डू रस्तोगी का छोटे भाई राजेश से घरेलू विवाद चल रहा है। 12 जून की शाम गुड्डू रस्तोगी और राजेश के बीच मारपीट हुई थी। गुड्डू ग्राम प्रधान के पास शिकायत करने पहुंचा था। बताते हैं कि गुड्डू की बेटी गौरी (18) घर पर अकेली थी। आरोप है कि भाई राजेश अपने बेटे, पत्नी और सहयोगियों के साथ घर में घुस आया और भतीजी गौरी को जमकर मारा-पीटा। उसे अधमरी हालत में बेल्ट से छत के कुंडे के सहारे लटका दिया।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद गुड्डू अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा तो गौरी को घायल अवस्था में कुंडे से लटका देखकर होश उड़ गए। परिजनों ने हल्ला मचाया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसी तरह बेटी को कुंडे से उतारकर जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया। दो दिनों तक चले इलाज के बाद बृहस्पतिवार की रात गौरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद 13 जून को गौरी की मां ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होते देख परिजन भड़क उठे और शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों के साथ मिलकर फूलबेहड़ कोतवाली के सामने बांस बल्ली लगाकर लखीमपुर-मिलपुरवा मार्ग जाम कर दिया। मार्ग जाम करने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज परिजनों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम रहा। लगातार बढ़ रहे जाम को देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स को भी बुलाना पड़ा। परिजनों ने आरोपी चाचा राजेश, उसकी पत्नी, बेटी, बेटा अंकित और सहयोगी नरी गांव निवासी कमाल, सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कहते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई
लड़की की मौत होने के बाद परिजन आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने लड़की का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। डाक्टरों ने स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी है। एसओ फूलबेहड़ आलोक धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जो कुछ भी रिपोर्ट में निकलेगा उसी के आधार पर मुकदमे में धाराएं तरमीम की जाएंगी।

-------
मारपीट का मुकदमा दर्ज था। पुत्री की पिटाई कर लटकाने का आरोप घर वालों ने लगाया था। लड़की की मौत हो गई। मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीपी सिंह, सीओ धौरहरा

फूलबेहड़ में सड़क जाम करते ग्रामीण-संवाद

फूलबेहड़ में सड़क जाम करते ग्रामीण-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed