फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar over death of minor accused of theft, police accused of beating

Lakhimpur Kheri News: चोरी के नाबालिग आरोपी की मौत पर हंगामा, पुलिस पर पिटाई का आरोप

Sun, 15 Sep 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of minor accused of theft, police accused of beating
सड़क जाम किए हुए परिजन-संवाद
फरधान। सिसावांकला के निवासी चोरी के नाबालिग आरोपी की इलाज के दौरान लखनऊ में शनिवार को मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसको पूछताछ के लिए कुछ दिन पहले ले गई थी और थाने में रखकर मारापीटा। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों थाने के गेट के सामने शनिवार शाम लखीमपुर-गोला मार्ग जाम कर दिया। पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी, लेकिन देर रात तक लोग हाईवे पर डटे थे।
विज्ञापन

17 वर्षीय आकाश राज को तीन सितंबर को पुलिस चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लाई थी। पुलिस उससे दो-तीन दिन थाने में बैठाकर पूछताछ करती रही। भाई सुभाष कुमार राज ने बताया कि आकाश ने चोरी नहीं की थी, पर पुलिस उससे मारपीट कर जबरन चोरी कबूल कराने की फिराक में थी। छह सितंबर को जब आकाश की तबीयत बिगड़ गई तो परिजनों को बुलाकर पुलिस ने उसको सौंप दिया था।
विज्ञापन

आकाश की हालत नाजुक देखकर परिजन उसे लखीमपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराने ले गए, लेकिन डॉक्टर ने एक दिन इलाज करने के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार को आकाश की मौत हो गई। इससे नाराज परिजन शव लेकर फरधान थाने के गेट पर पहुंचे, जहां शव रखकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने लखीमपुर-गोला मार्ग पूरी तरह से जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मार से आकाश घायल हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व उचित मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। हाईवे जाम होने की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी पवन गौतम, सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी, कोतवाल सदर अंबर सिंह, थाना शारदा नगर प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य, थाना खीरी प्रभारी अजीत कुमार, गोला कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र पांडेय समेत भारी पुलिस बल परिजनों को समझने में जुटा है। वहीं सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-----------
गांव में हुई चोरी की पूछताछ के लिए लाये थे थाने

पुलिस का कहना है कि सिसावांकला गांव में राधेश्याम के खोखे में चोरी हो गई थी। पीड़ित ने आकाश राज को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। चोरी की नामजद तहरीर मिलने पर पुलिस आकाश को थाने लाई थी। आकाश बीमार था, इस बात की जानकारी होने पर आकाश को परिजनों को सौंप दिया गया था। परिजन उसे लखीमपुर के बाद लखनऊ इलाज के लिए ले गए, जहां उसकी बीमारी के चलते मौत हो गई।

-----------

पुलिस लाठी चार्ज में एक युवक हुआ घायल
मृतक आकाश के परिजन लखीमपुर-गोला मार्ग थाने के सामने सड़क जाम कर रहे थे। पुलिस परिजनों को हटाने लगी उसी समय हर्षित कुमार सड़क से गुजर रहा था। धौरहरा खुर्द निवासी हर्षित कुमार का कहना था कि जाम खुलवाने के लिए पुलिस बल प्रयोग कर रही थी, इसी दौरान एक सिपाही का डंडा उसके हाथ पर लगा इससे उसका हाथ टूट गया। हर्षित के परिजन उसे स्थानीय डॉक्टर से पट्टी बंधवाकर लखीमपुर निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed