फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar after death of man in tiger attack in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: खेत पर गए किसान को बाघ ने मार डाला, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नौ घंटे तक नहीं उठाने दिया शव

Thu, 16 Nov 2023 03:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 16 Nov 2023 03:38 PM IST
सार

बासुकपुर गांव निवासी नारेंद्र बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव से सटे खेत पर गया था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ उसे घसीटकर गन्ने के खेत में ले गया। जब ग्रामीणों के साथ परिजन उसकी तलाश करने निकले तो खेत में उसका अधखाया शव पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Uproar after death of man in tiger attack in lakhimpur kheri
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बफरजोन की मैलानी रेंज इलाके में फसल की देखभाल करने गए बासुकपुर गांव के युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। घटना के बाद बाघ के हमलों से बचाव और रोकथाम के उपाय न करने पर वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नौ घंटे तक युवक का शव खेत से नहीं उठाने दिया गया। 

विज्ञापन


मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट से सटे बासुकपुर गांव निवासी राजाराम का 30 वर्षीय पुत्र नारेंद्र बुधवार सुबह करीब सात बजे गांव से सटे खेत पर गया था। इस दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ युवक को घसीटकर गन्ने के खेत में ले गया। काफी देर तक नारेंद्र के घर वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी मीना देवी ग्रामीणों के साथ खेत की ओर गईं। वहां पति का अधखाया शव दिखाई दिया। उसके चीखने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों-महिलाओं की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने युवक के शव को नौ घंटे तक खेत से नहीं उठाने दिया। सूचना पर थाना मैलानी, हैदराबाद, भीरा और गोला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को मिली 30 हजार की सहायता
सीओ गोला प्रवीण कुमार, सीओ सदर संदीप कुमार और नायब तहसीलदार सर्वेश यादव की मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीण माने और नौ घंटे बाद युवक के शव को खेत से उठाने दिया। सीओ गोला, सदर और मैलानी रेंज वन विभाग की टीम ने मृतक नारेंद्र की पत्नी मीना देवी को कुल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी ।

बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा
मैलानी रेंज जंगल से सटे बासुकपुर गांव में बाघ में ग्रामीण नारेंद्र की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग के बाद वन विभाग ने घटनास्थल पर एक पिंजरा लगाया है। रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने बताया कि लगाए गए पिंजरे में एक बकरा भी बांधा गया है। वन कर्मियों की टीम गठित कर बाघ की चौबीस घंटे बारी-बारी से निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों से अकेले की बजाय समूह में और शोर मचाते हुए खेतों की ओर जाने की सलाह दी गई है। 

अफवाह पर पुलिस को महिलाओं ने दौड़ाया
बाघ के हमले में युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़ में किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस कह रही है कि नारेंद्र को बाघ ने नहीं, सियार ने खाया है। इससे भड़कीं महिलाओं ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम से नोकझोंक के बाद दौड़ा लिया। पुलिस वहां से हटकर काफी दूर तमाशबीन बनकर खड़ी रही। बाद में दलबल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ गोला और एसओ मैलानी ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर शव को गन्ने के खेत से निकलवाया।

नौ घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम
सीओ गोला और नायब तहसीलदार के बुलाने पर नौ घंटे बाद बासुकपुर गांव में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा उफान पर पहुंच गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल ग्रामीणों को समझाया। रेंजर मैलानी अनिल कुमार ने ग्रामीणों से बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने और पेट्रोलिंग में तेजी लाने के अलावा मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। इसके 11 घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मैलानी रेंज के बासुकपुर गांव में बाघ हमले में एक युवक की मौत की सूचना मिली है। निगरानी करवाई जा रही है। बाघ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगाया जाएगा। मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। - ललित वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed