फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uproar after a youth, injured in a 20 rupee dispute, dies on the 11th day

Lakhimpur Kheri News: 20 रुपये के विवाद में पिटाई से घायल युवक की 11वें दिन मौत के बाद हंगामा

Sat, 08 Nov 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Uproar after a youth, injured in a 20 rupee dispute, dies on the 11th day
मृतक आलो​क की फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी/ गोलागोकर्णनाथ। होटल मालिक से 20 रुपये के विवाद के बाद पिटाई से घायल हुए थाना गोला के ग्राम भुसौरिया निवासी आलोक (18) की 11वें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव के पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार शाम लखीमपुर-खुटार मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर उन्हें हटाया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

ग्राम भुसौरिया निवासी पप्पी सिंह ने बताया कि उनका पुत्र आलोक नानक चौकी क्षेत्र स्थित डीजे और मोबाइल फोन की कुलदीप की दुकान पर काम करता था। करीब 11 दिन पहले पड़ोस के ही होटल मालिक से मिर्चे खाने और रुपये न देने को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। मामला इतना बढ़ा कि होटल मालिक ने कमरे में बंद कर आलोक की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को इस बात का पता चला तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसका इलाज शुरू हुआ। परिजनों के मुताबिक 11वें दिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजन आक्रोशित को उठे और शव लेकर लखीमपुर-खुटार मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही गोला कोतवाल अंबर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। इधर, गोला विधायक अमन गिरि के चाचा धर्मेंद्र गिरि भी मौके पर आ गए और न्याय दिलाने की बात कहकर सभी को समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, पुलिस को जाम खुलवाने के लिए हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा।

मृतक आलोक की फाइल फोटो

मृतक आलोक की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed