{"_id":"60993c708ebc3ed1fd0838ed","slug":"up-lakhimpur-kheri-adj-rajesh-kumar-died-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: कोरोना से एडीजे राजेश कुमार का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: कोरोना से एडीजे राजेश कुमार का निधन
Mon, 10 May 2021 07:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 10 May 2021 07:30 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में में तैनात अपर जिला जज राजेश कुमार का कोरोना संक्रमण से सोमवार की शाम निधन हो गया। उनका जगसड़ के कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
विस्तार
लखीमपुर खीरी में में तैनात अपर जिला जज राजेश कुमार का कोरोना संक्रमण से सोमवार की शाम निधन हो गया। उनका जगसड़ के कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। एमपी, एमएलए के खिलाफ मामलों की सुनवाई करने वाले एडीजे थर्ड राजेश कुमार कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के चलते पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार की शाम जगसड़ कोविड सेंटर में सांस की तकलीफ बढ़ जाने के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिला जज मुकेश मिश्र सहित न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री अजय कुमार पांडे अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, डीजीसी अरविंद त्रिपाठी, बार काउंसिल के मौजूदा सदस्य अजय शुक्ला सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपर जिला जज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे जिले के न्यायिक इतिहास मैं अपूरणीय क्षति बताया है।
विज्ञापन