{"_id":"62e180f66c67cd3f5617b098","slug":"up-board-made-21-secondary-schools-of-the-district-forwarding-center-lakhimpur-news-bly492633765","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ने जिले के 21 माध्यमिक स्कूलों को बनाया अग्रसारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ने जिले के 21 माध्यमिक स्कूलों को बनाया अग्रसारण केंद्र
विज्ञापन
व्यक्तिगत परीक्षार्थी इन स्कूलों से करा सकेंगे आवेदन फार्म अग्रसारित
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पांच अगस्त निर्धारित की अंतिम तिथि
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2023 में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन फॉर्म अग्रसारण के लिए जिले के 21 स्कूल केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थी निर्धारित आवंटित केंद्रों से अपने व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा कर अग्रसारित करवा सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि पांच अगस्त है। डीआईओएस ने अग्रसारण केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है।
डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड ने जिले के 21 विद्यालय व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन फार्म के लिए अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। जिला पंचायत इंटर कॉलेज निघासन, बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया, जेपी इंटर कॉलेज मोहम्मदी एवं पब्लिक इंटर कॉलेज गोला को सिर्फ इंटरमीडिएट के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। इन चारों केंद्र से अग्रसारित होने वाले आवेदन फार्मों की अधिकतम संख्या 800 रहेगी, जबकि अन्य केंद्रों पर हाईस्कूल के 600 एवं इंटरमीडिएट के लिए 400 फार्म अग्रसारित किए जा सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि पांच अगस्त है। इसलिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन फार्म अग्रसारित करा दें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए छात्र छात्राएं संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं।
व्यक्तिगत आवेदन फार्म के लिए बनाए अग्रसारण केंद्र
1. राजकीय इंटर कॉलेज, लखीमपुर
2. राजकीय इंटर कॉलेज, शारदानगर
3. राजकीय इंटर कॉलेज, धौरहरा
4. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लखीमपुर
5. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खीरी टाउन
6. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, निघासन
7. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मोहम्मदी
8. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मझौरा
9. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ईशवारा
10. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लाखुन
11. राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिपरी चौराहा
12. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटकुसुमा
13. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भीखमपुर
14. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अहमदनगर
15. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उचौलिया
16. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज्ञान सिंह, पुरवा
17. राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैदा
18. जिला पंचायत इंअर कॉलेज, निघासन
19. बीबीएलसी इंटर कॉलेज, खमरिया
20. जेपी इंटर कॉलेज, मोहम्मदी
21. पब्लिक इंटर कॉलेज, गोला