{"_id":"5f146e048ebc3e63cd6242bb","slug":"up-board-lakhimpur-news-bly41330745","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: पांच अगस्त तक होगा कक्षा 10 व 12 में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: पांच अगस्त तक होगा कक्षा 10 व 12 में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोना के बीच वर्ष-2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। कक्षा 10 और 12 में प्रवेश की तारीख तय करते हुए फीस जमा करने से लेकर बोर्ड वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण अपलोड करने एवं गलती होने पर उसमें संशोधन करने की तारीखें निर्धारित कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया पांच अगस्त तक होगी तो छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, उम्र आदि में संशोधन एक सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक ही हो सकेगा।
डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि कोरोना काल में शैक्षिक सत्र भी प्रभावित हुआ है। शैक्षिक गतिविधियों को पटरी पर लाने और अगले साल होनी वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर बोर्ड ने प्रवेश से लेकर बोर्ड फीस, शैक्षिक विवरण अपलोड और संशोधन करने की तारीख घोषित कर दी है। इससे सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य समय रहते प्रवेश लेकर शुल्क जमा कर दें। छात्रों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करते समय विशेष ध्यान रखें, जिससे त्रुटि न हो। डीआईओएस ने बताया कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर विवरण अपलोड करते समय विशेष सावधानी बरतें।
मोहम्मदी। पीडी भारतीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएन वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटर 2021 बोर्ड परीक्षा का शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है।
विज्ञापन
अत: सभी छात्र- छात्राएं इस तिथि से पूर्व परीक्षा शुल्क जमा कर दें। जिससे उनका पंजीकरण किया जा सके। सरस्वती विद्या मंदिर के व्यवस्थापक जीके भसीन ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने पाल्यों के हित में 5 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा करें। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का शुल्क 501 और इंटर का 601 रुपये है।
बोर्ड की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि
-कक्षा 10 व 12 में प्रवेश की तिथि- पांच अगस्त
- प्रधानाचार्य द्वारा कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि-10 अगस्त
- छात्रों का विवरण और शुल्क सूचना वेबसाइट पर अपलोड की तिथि-16 अगस्त
- 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ चालान जमा करने की तिथि- 20 अगस्त
- वेबसाइट पर अपलोड छात्रों का विवरण चेक करने की तिथि- 21 से 31 अगस्त
- अपलोड विवरण में संशोधन की तिथि- एक से 10 सितंबर