फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Up Board

पहले दिन 10596 कॉपियों का मूल्यांकन

Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Up Board
लखीमपुर खीरी। शिक्षक संगठनों के मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार का एलान करने के बावजूद बोर्ड की कॉपियां जांचने का काम मंगलवार को निर्धारित समय पर शुरू हुआ। पहले दिन 381 शिक्षकों ने 10596 कॉपियां चेक कीं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई और उसके हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। माध्यमिक शिक्षक संगठनों के बहिष्कार किए जाने से मूल्यांकन कार्य पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। मगर, मंगलवार को ऐसा कुछ भी नहीं दिखा। पहले दिन जीआईसी में 135 परीक्षकों ने 3051, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 95 परीक्षकों ने 2945 और जीजीआईसी में 131 परीक्षकों ने 4600 कॉपियां चेक कीं।
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
मूल्यांकन के दौरान आसमान में अचानक काले बादल छा गए। इससे पूरे शहर में अंधियारा छा गई। प्रकाश व्यवस्था न होने से परीक्षक कम रोशनी में ही कॉपियां चेक करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का लेकर रही सतर्कता
कोरोना को लेकर मूल्यांकन केंद्र पर काफी सतर्कता बरती गई। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद हाथों को सैनिटाइज कराकर ही परीक्षकों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। कॉपी जांचने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए शिक्षकों की मेज कुर्सियां दूर-दूर डलवाई गईं।

मूल्यांकन बहिष्कार का कोई असर नहीं रहा। पहले दिन 381 शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य में शामिल होकर 10 हजार से अधिक कॉपियां चेक की। केंद्र पर परीक्षकों को कोई दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।
- डॉ. आरके जायसवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed