{"_id":"619aa7694b235f205d38fb4b","slug":"up-board-issued-exam-center-fixation-policy-lakhimpur-news-bly466822031","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
संसाधन के आधार पर तैयार होगी विद्यालयों की मेरिट, 24 जनवरी तक पूरा करना होगा केंद्र निर्धारण कार्य
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2022 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की नीति जारी कर दी है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को 27 नवंबर तक विद्यालय संबंधी सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी। इनका डीआईओएस की ओर से गठित समिति सत्यापन करेगी। विद्यालयों के बीच की दूरी संबंधी जियो लोकेशन की सूचना समिति को दो दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
यूपी बोर्ड ने इस बार पुरानी केंद्र निर्धारण नीति में मात्र एक बदलाव किया है। इस बार बालिकाओं के केंद्र का निर्धारण प्राथमिकता से होगा। इसकी खातिर केंद्र निर्धारण के लिए जिओ मैपिंग डीआईओएस की टीम करेगी। अभी तक यह काम कॉलेज के प्रधानाचार्य करते थे। बता दें कि प्रधानाचार्य कॉलेज के बाहर या फिर कहीं और से जिओ मैपिंग कर देते थे, जिसके चलते बालिकाओं के केंद्र दूर होने की समस्या आती थी। अबकी बार डीआईओएस की टीम कॉलेजों जाकर जिओ मैपिंग करेंगी। प्रधानाचार्य विद्यालय में मौजूद संसाधन संबंधी अपडेट 27 नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने 24 जनवरी तक केंद्र निर्धारण का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
जिला समिति सदस्य
अध्यक्ष- डीएम
डीआईओएस- सदस्य सचिव
बीएसए- सदस्य
एसडीएम- सदस्य,
दो वरिष्ठ प्रधानाचार्य (एक राजकीय एक ग्रामीण क्षेत्र )- सदस्य
केंद्र निर्धारण के लिए इस तरह बनेगी मेरिट
इंटरमीडिएट स्तर विद्यालय- 20
हाईस्कूल स्तर विद्यालय-10
राजकीय माध्यमिक विद्यालय- 50
स्ववित्त माध्यमिक विद्यालय-30
वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय- 10
प्रति शिक्षण कक्ष- एक
सीसीटीवी कैमरे- 10
2020 में परीक्षा केंद्र बनने पर-20
हाईस्कूल का रिजल्ट 90 प्रतिशत से अधिक- 10
इंटरमीडिएट का रिजल्ट 90 प्रतिशत से अधिक- 10
बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी है। केंद्र निर्धारण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। भौतिक सत्यापन के बाद ही विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। - ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस