फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP board exams began between chaos

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा

Thu, 18 Feb 2016 10:35 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 18 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
UP board exams began between chaos
जिले के 147 परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कृल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पहले दिन गुरुवार को अव्यवस्थाओं के बीच हुईं। पहले दिन की पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 48,858 छात्रों में से 47,597 छात्रों ने परीक्षा दी। कुल 1,261 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट की दूसरी पाली हिंदी प्रथम की परीक्षा में 36, 804 विद्यार्थियों में से 35,975 ने परीक्षा दी। कुल 829 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम से इंटरमीडिएट छात्रों की सही संख्या देर शाम तक मिल सकी
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। यहां हाईस्कूल के लिए 11,868 विद्यार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में हुए 5537 छात्रों और 5139 छात्राओं ने परीक्षा दी। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए तहसील में 31 और इंटर की परीक्षा के लिए 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसके साथ ही परीक्षा की कापी जमा करने का केंद्र्र कृषक समाज इंटर कॉलेज का गोवर्धन हाल बनाया गया।
विज्ञापन

पलियाकलां। तहसील क्षेत्र में कई विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए।  सेक्टर मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा और जीआईसी प्रधानाचार्य ने भी मुआयना किया। नगर क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 559 परीक्षार्थियों में से 20 गैरहाजिर रहे। वहीं द्वितीय पाली में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा से कुल पंजीकृत 429 में से 11 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ। बिजुआ कस्बे के जिला पंचायत इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक एसके मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 407 परीक्षार्थियों में से 37 गायब रहे। उधर रामजानकी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक संतोष कुमार के मुताबिक हाईस्कूल की प्रथम पाली में पंजीकृत 469 में से 38 परीक्षार्थी एवं केएयूके इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक रिजवान उस्मानी ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत 1049 परीक्षार्थियों में से 158 परीक्षा देने ही नही आए।
बांकेगंज। कस्बा सहित क्षेत्र के स्कूलों में पहले दिन 159 परीक्षार्थी हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
उचौलिया। बालिकाओं के स्वकेंद्र बोर्ड परीक्षा केंद्र वनकागांव के नालंदा पब्लिक शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में दिया गया सिम नही चला। प्रधानाचार्य रामशंकर निगम ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार को प्रशिक्षण दिया गया था। सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी के प्रश्नपत्र में 795 में 132 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी के प्रथम प्रश्नपत्र में 813 में 111 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में तहसीलदार दशरथ कुमार ने केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान कोई नकलची नही मिला।
महेवागंज/शारदानगर। पहले दिन ही कई विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी। कई परीक्षा केंद्रो पर सिम भी दगा दे गए।
धौरहरा। यहां बीएसए ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। कस्बे के  बालिका इंटर कॉलेज में पहली बार बनाए गए  परीक्षा केंद्र में  कई स्कूलों की छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। यहां प्रतापपुर राजकीय स्कूल के बच्चों को  अधिक दूरी के चलते आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतापपुर घाघरा नदी के पार बहराइच के बार्डर पर स्थित है जिसकी धौरहरा से दूरी 60 किलोमीटर है।
खीरी टाउन। राजक ीय बालिका इंटर कॉलेज और जिला पंचायत इंटर कॉलेज में शांतिपूर्वक परीक्षा समपन्न हुई, जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खीरी टाउन में सुबह की पाली में 298 छात्राओं में 291 ने परीक्षा दी। वही द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें एक बालिका अनुपस्थित रही 137 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई।
--
नही चले विभागीय सिम, दूसरी व्यवस्था से भेजी सूचनाएं
बिजुआ। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार नया प्रयोग किया गया। इस बार विभाग ने सभी केंद्रों पर व्यवस्थापकों को सिम दिए थे, उन्हें आज से एक्टीवेट हो जाना था। इन सिम के जरिए इंटरनेट चलाकर यूपी बोर्ड के बनाए गए एप पर सूचनाएं अपलोड करनी थीं। विभागीय सिम न चलने से खुद के सिम में नेट चलाकर भी प्रयास किया। जिला पंचायत कॉलेज में सिम नहीं चला। व्यवस्थापक एसके मिश्रा ने अपने सिम में नेट चलाकर एप से सूचनाएं भेजीं। वहीं केएयूके इंटर कॉलेज और रामजानकी कॉलेज में भी दूसरे सिम से सूचनाएं भेजने का प्रयास किया गया।
--
पेपर और कांपियों की सुरक्षा भगवान भरोसे
निघासन। कस्बे में चार और बम्हनपुर में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। जिला पंचायत इंटर कॉलेज को उप संकलन केंद्र के रूप में बनाया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य आर आर शर्मा ने बताया कि परीक्षा के एक दिन पहले सभी केंद्रों पर पेपर और कापी भेजी जाती है। थाने में प्रश्नपत्रों और कापी की सुरक्षा के लिए लिखित दिया गया है, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी व गार्ड को नहीं लगाया गया है। रात में स्कूल के चपरासी ही कमरे की देखरेख करते हैं। गायत्री इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, शोभारानी और बम्हनपुर स्कूल के प्रधानाचार्यों ने बताया कि एसओ को सुरक्षा के लिए कहा गया है, लेकिन जिन कमरों में पेपर आदि रखे गए हैं वहां पर सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचा है।

निघासन के एसओ अमर सिंह का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर रखे गए प्रश्नपत्रों और कापियों की स़ुरक्षा के लिए फोर्स तैनात किया जाएगा। परीक्षा के पहले दिन सुरक्षाकर्मी किसी कारण वश नहीं भेजे जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed