फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board: Daughters waved the flag of success

यूपी बोर्ड: बेटियों ने लहराया सफलता का परचम

Sat, 26 Apr 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Daughters waved the flag of success
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में खुशियां म
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि ने 94.83 अंक प्राप्त करके जिले में पहला स्थान पाया है। अंजलि को 600 में से 569 अंक मिले हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेहजम की छात्रा यशी रस्तोगी ने 91.60 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। यशी को 500 में से 458 अंक मिले हैं। इस बार जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 82.72, तो इंटरमीडिएट का 82.42 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

इस सत्र में कुल 98181 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में कुल 49874 व इंटर में 48307 विद्यार्थी थे। हाईस्कूल के 46866 बच्चे शामिल हुए, जिसमें 38768 बच्चे परीक्षा में सफल हुए। इंटरमीडिएट में 46819 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 38590 विद्यार्थी सफल हो सके।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी जिले के मेधावियों की सूची में इंटर में बेहजम के राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज बेहजम की यशी रस्तोगी 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि ओम साईं विद्या मंदिर इंटर काॅलेज लीलाकुआं के अमन वर्मा 91 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। लखीमपुर के आदर्श विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के शिवा वर्मा 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे, श्रीमती चंद्र प्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज खमरिया के अंकित कुमार 90.20 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर की अंशिका वर्मा, नवभारत पब्लिक स्कूल महेवागंज की आकांक्षा वर्मा व आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज राजाजीपुरम की छात्रा निशी 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि 94.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के छात्र पीयूष तिवारी व एसपीएसएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौखड़िया के दिव्यांश श्रीवास्तव 94.33 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्तान पर रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के छात्र अंश कुमार व सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर की छात्रा सृष्टि तिवारी 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे।

आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज राजाजीपुरम लखीमपुर की छात्रा आद्रिका वर्मा 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला की अंशिका वर्मा, अर्पिता शर्मा, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर के शुभ रस्तोगी एवं एसपी एसएस वदद्या मंदिर अंटर कॉलेज चौखड़िया के छात्र अभिजीत पाल 93.33 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed