फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Until the conclusion stresses imposed candidates

आखिरी वक्त तक प्रत्याशियों ने लगाया जोर

Tue, 01 Mar 2016 07:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 01 Mar 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
Until the conclusion stresses imposed candidates
विधान परिषद चुनाव के लिए जन संपर्क और प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने तूफानी दौरा किया। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वोटरों से संपर्क कर उन्हें मनाने में जुटे रहे। भाजपा समर्थित प्रत्याशी इतेंद्र वर्मा, सपा प्रत्याशी शशांक यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मकरंद और निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगा। मंगलवार की शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि एमएलसी पद के लिए तीन मार्च को सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक जिले के 15 स्थानों पर मतदान कराया जाएगा। छह मार्च को वोटों की गिनती होगी और दोपहर तीन बजे के बाद जीते हुए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है। इनमें तीन मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। वहीं 18 माइक्रो आर्ब्जवर लगाए गए हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान कक्ष के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है और 200 मीटर के दायरे में अनाधिकृत व्यक्ति की मौजूदगी पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मतदान कराने के लिए लगाई गई पोलिंग पार्टियों को सुबह आठ बजे से पहले मतदान केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


55 अशक्त वोटरों ने दिया सहायक लेने का आवेदन
मतदान के दौरान सहायक ले जाने के लिए जिले भर से 55 अशक्त वोटरों के आवेदन निर्वाचन कार्यालय को मिले हैं। इनमें प्रधान और बीडीसी शामिल हैं। जो निरक्षर हैं या दृष्टिबाधित हैं। उनके आवेदनों पर प्रशासन निर्धारित परीक्षण प्रक्रिया के पूरी होने के बाद सहायक उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी करने वाली सर्विलांस टीमें रहीं खाली हाथ
एमएलसी के चुनाव में धनबल को रोकने के लिए प्रशासन ने शहर के चारों दिशाओं में नाकाबंदी कराई हुई है। एलआरपी, महेवागंज, गोला रोड और बहराइच रोड पर स्टेटिक सर्विलांस टीमें तैनात हैं, जिन्हें चेकिंग कर धनबल के इस्तेमाल को रोकने का निर्देश दिया गया है। लेकिन पिछले तीन दिन से चेकिंग में लगीं सर्विलांस टीमें अभी खाली हाथ हैं।

इन पोलिंग बूथों पर 2649 मतदाता डालेंगे वोट
-कार्यालय जिला पंचायत 354
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी नकहा 134
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी फूलबेहड़ 158
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी बिजुआ 170
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी बेहजम 135
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी बाकंगेज 141
-कार्यालय नगर पालिका मोहम्मदी 223
-कार्यालय नगर पालिका गोला गोकर्णनाथ 190
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी पसगवां 221
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी मितौली 158
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी निघासन 186
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी पलिया 183  
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी धौरहरा 115
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी ईसानगर 143
-कार्यालय खंड विकास अधिकारी रमियाबेहड़ 138

इन नियमों का पालन करना जरूरी
-पीठासीन अधिकारी द्वारा दिए गए बैंगनी स्केच पेन का ही प्रयोग करें
-पेन, पेंसिल और अन्य मार्किंग यंत्र के प्रयोग पर मतपत्र होगा निरस्त
-पहली वरीयता क्रम के कॉलम में भारतीय अंकों में एक, रोमन में एक का निशान लगाए
-एक अंक केवल एक ही उम्मीदवार के सामने रखा जाना चाहिए
-बाकी उम्मीदवारों के लिए वरीयता क्रम में 2, 3, 4 आदि लिखकर दर्शा सकते हैं।
-किसी उम्मीदवार के सामने केवल एक ही अंक लिखें
-मतपत्र पर अपना नाम या कोई शब्द या हस्ताक्षर या अंगूठे की छाप न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed