Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unreported write angry Teachers, police cordon

रिपोर्ट न लिखने से नाराज  शिक्षकों ने थाना घेरा 

Tue, 07 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Tue, 07 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Unreported write angry Teachers, police cordon
जमकर भड़ास निकाली - फोटो : अमर उजाला
हो गई थी बाइक चोरी, पुलिस ने दिया था टरका
विज्ञापन

बाइक चोरी की रिपोर्ट न लिखने से नाराज शिक्षकों ने थाने का  घेराव  किया। वहां पर हलका दरोगा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उसके  बाद थाने  में मौजूद दरोगा अजब सिंह ने कोतवाल से बात कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

उच्च  प्राथमिक विद्यालय सहिंजना के शिक्षक विनोद कुमार सोमवार को बाइक से कस्बा  स्थित इलाहाबाद बैंक आए थे। बाइक बैंक के बाहर  खड़ी करके वह अंदर  चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस आए तो उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने  मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन उसने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। आरोप है कि हलका दरोगा एसपी शर्मा ने शिक्षक को जांच  के बहाने पूरा दिन थाने में रखा। बाद में मंगलवार को थाने में आकर  रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। आरोप है कि जब  विनोद कुमार मंगलवार को थाने  पहुंचे तो फिर उन्हें टरका  दिया गया। इससे नाराज प्राथमिक  शिक्षक संघ अध्यक्ष रूप सिंह यादव, विशाल  वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अंकुर  शर्मा, अजयपाल सिंह, ललित, योगेश पांडे आदि थाने पहुंचे। वहां पर मौजूद  दरोगा अजब सिंह ने इंस्पेक्टर से फोन पर  वार्ता कर बाइक चोरी की रिपोर्ट  दर्ज कराई। उधर दरोगा एसपी शर्मा ने बताया  कि जांच पूरी न होने के कारण  रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed