फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   unprepartion

बरवर में ऑटोमेशन सिस्टम के लिए तैयारी अधूरी

Thu, 01 Oct 2015 05:01 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Oct 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत उचित दर की दुकानों में आटोमेशन सिस्टम लागू करने के लिए जिले के चयनित कस्बे बरवर में निर्धारित समय सीमा में महज 40.73 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। पात्र गृहस्थियों के सभी यूनिट आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कस्बे की तीनों उचित दर दुकानों पर आधार कार्ड बनाने को  दो-दो मशीनें लगाई गई हैं। यहां आधार कार्ड बनाने का काम शनिवार तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

बरवर कस्बे की उचित दर दुकानों पर आटोमेशन सिस्टम लागू करने के लिए तीनों दुकानों के डेटा बेस में से पात्र गृहस्थियों के सभी परिवारों की सूची 30 सितंबर तक त्रुटिहीन किया जाना था। इसके अलावा सभी पात्र गृहस्थियों में महिला मुखिया का फोटो आधार कार्ड नंबर, एपिक नंबर और अन्य सभी प्रविष्टियों को पूरा करके सूची शुद्ध किया जाना था। 15 दिन की कवायद में 40.73 फीसदी पात्र गृहस्थियों के डेटा बेस में आधार कार्ड, ऐपिक कार्ड, बैंक एकाउंट नंबर आदि फीड किए जा सके हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ऑटोमेशन सिस्टम शुरू करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक-एक नगरीय क्षेत्र को मॉडल के तौर पर चयन किया गया है। खीरी जिले में बरवर कस्बा चयनित किया गया है। बरवर की तीन उचित दर की दुकानों से संबद्ध राशनकार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए तीनों दुकानों पर आधार कार्ड बनाने को दो-दो मशीनें लगाई गई हैं। जिन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड पहले से नहीं बने हैं उनके आधार कार्ड पंजीकरण संख्या की फीडिंग कर दी जाएगी। मोहम्मदी के पूर्ति निरीक्षक की देख रेख में पात्र गृहस्थियों की सूची को शत प्रतिशत शुद्ध करने का काम जारी है। सूची तैयार होने के बाद इसकी रेंडम चेकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में खाद्य सुरक्षा के तहत चयनित कुल 1903 पात्र गृहस्थियों और 390 अंत्योदय कार्ड धारकों में से  775 पात्र गृहस्थियों और 174 अंत्योदय के डेटा को आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया है। अंत्योदय राशन कार्ड के आधार कार्ड से लिंक करने का प्रतिशत 44.62 और पात्र गृहस्थियों का प्रतिशत 40.73 प्रतिशत है।

जिला पूर्ति अधिकारी के अनुुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम में उचित दर की दुकानों पर ऑटोमेशन सिस्टम लागू करने के लिए चयनित बरवर कस्बे के लोगों के आधार कार्ड न बने होने से सूची को शुद्ध करने में देरी हुई है। काम जारी है, जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।  
ये है स्थिति
बरवर कस्बे की कुल आबादी 14196
एपीएल राशनकार्ड              4215
बीपीएल राशन कार्ड            681
अंत्योदय राशन कार्ड           390
उचित दर की दुकान            03
चयनित पात्र गृहस्थियां        1903

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed