फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unopposed election of 57 delegates in Palia Committee fixed

Lakhimpur Kheri News: पलिया समिति में 57 डेलीगेट का निर्विरोध निर्वाचन तय

Tue, 01 Oct 2024 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election of 57 delegates in Palia Committee fixed
पलियाकलां। गन्ना सहकारी समिति में डेलीगेट के चुनाव को लेकर सोमवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न के आवंटन की प्रक्रिया का काम किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन जहां 23 डेलीगेट निर्विरोध चुने गए थे। वहीं सोमवार को यह संख्या बढ़कर 57 पहुंच गई। 58 राजस्व गांव में 109 डेलीगेट चुने जाने थे, इसमें से अब 57 निर्विरोध हो गए हैं और बाकी बची 52 सीटों पर तीन अक्टूबर को चुनाव होगा।
इसको लेकर नाम वापसी और चुनाव चिह्न के वितरण का कार्य सोमवार को किया गया। जिसमें संभावित दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव चिह्न तीन बजे के बाद मिलना शुरू हुआ था। जिसके चलते देर शाम तक समिति के बाहर व परिसर के अंदर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन




21 डेलीगेट पदों पर होगा चुनाव, 65 हुए निर्विरोध

संपूर्णानगर। खीरी पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति में डेलीगेट पद के लिए पर्चा वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। इसमें अधिकांश गांव से प्रत्याशी निर्विरोध ही डेलीगेट चुने गए हैं। समिति के करीब 86 डेलीगेट चुने जाने हैं। जिसमें करीब 65 डेलीगेटों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अब 21 डेलीगेट के लिए 11 गांव से नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि समिति में 86 गांव में 65 डेलीगेट निर्विरोध रहे, जबकि कुल 16 नामांकनों पर पर्चा वापस हुआ है। तीन अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक समिति में 11 गांव में 21 प्रत्याशियों के लिए चुनाव होगा। जिसके लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed