फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   union minister of state for home ajay mishra teni nephew dies in road accident

पेड़ काटकर निकाला गया शव: सड़क हादसे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के भतीजे की मौत, बाइक से जाते समय गिरा वृक्ष

Wed, 18 May 2022 09:15 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, महेवागंज
अमर उजाला नेटवर्क, महेवागंज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 May 2022 09:15 PM IST
सार

बताया गया कि हादसा इतना भीषण था कि हेलमेड लगाए रहने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। राहगीरों ने किसी तरह पेड़ की शाखाएं काटकर उनको बाहर निकाला और 112 पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची।

विज्ञापन
union minister of state for home ajay mishra teni nephew dies in road accident
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के भतीजे अचिन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार शाम बाइक से घर जा रहे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के भतीजे अचिन मिश्रा (37) की आंधी के दौरान बाइक पर पेड़ गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बनवीरपुर गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चंद्र मिश्रा के पुत्र अचिन बुधवार शाम बाइक से अकेले लखीमपुर से घर जा रहे थे। इसी बीच तेज आंधी आ गई और शारदा नहर मोड़ मुराउनपुरवा के पास सड़क किनारे लगा पेड़ उखड़कर उनकी बाइक पर जा गिरा। बाइक पर पेड़ गिरते ही मय बाइक वह सड़क पर गिर पड़े और बाइक उनके ऊपर पड़ी रही। किसी तरह पेड़ काटकर जब उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि हादसा इतना भीषण था कि हेलमेड लगाए रहने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। राहगीरों ने किसी तरह पेड़ की शाखाएं काटकर उनको बाहर निकाला और 112 पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग बनवीरपुर से जिला अस्पताल पहुंच गए लेकिन अचिन की मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बारे में परिचितों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed