{"_id":"60ca361e8ebc3e2c5423f0d0","slug":"undergraduate-and-postgraduate-examinations-will-be-held-from-july-16-lakhimpur-news-bly449936616","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जुलाई से होंगी स्नातक और परास्नातक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जुलाई से होंगी स्नातक और परास्नातक परीक्षाएं
विज्ञापन
प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय और समय डेढ़ घंटे होगा
लखीमपुर खीरी। कानपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्नातक व परास्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा 16 जुलाई से एक अगस्त के बीच होंगी। प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय और समय डेढ़ घंटे का होगा।
युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा 16 जुलाई से शुरू होंगी। कोरोना संक्रमण को देेखते हुए प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और एक विषय का एक ही पेपर होगा। इसे हल करने के लिए समय डेढ़ घंटे का होगा। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम
प्रथम पाली - सुबह 08.00 से 9.30 बजे तक- बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय वर्ष
द्वितीय पाली - 11.00 से 12.30 बजे तक- बीए, बीएससी एवं बीकॉम तृतीय वर्ष व एमए द्वितीय वर्ष
तृतीय पाली - दोहपर 02.00 बजे से 03.30 बजे तक- एमएससी एवं एमकॉम द्वितीय वर्ष