फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   uncontrolled truck throttle 4 labour 1 died 3 injured

अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
uncontrolled truck throttle 4 labour  1 died 3 injured
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया पर काम कर रहे चार मजदूरों को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने ट्रक समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर लालपुर चौराहे के आगे हनुमान मंदिर के पास पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे। दोपहर करीब ढाई बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मजदूर मुकेश (45) निवासी गांव शक्तिपुरम् थाना सितारगंज जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद, संजय, मनजीत घायल हो गए। चारों मजदूर एक ही गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक को चालक सहित पकड़कर एलआरपी चौकी पुलिस को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed