फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncontrolled car fell into the canal, the young man in the car died

अनियंत्रित कार नहर में गिरी, कार सवार युवक की मौत

Wed, 18 May 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car fell into the canal, the young man in the car died
नहर में गिरी पड़ी कार।
नहर रोड होते हुए अपनी ससुराल दंबलटांडा जा रहे थे जमुनहा निवासी सोहन सिंह
विज्ञापन

बिजुआ। चौकी क्षेत्र में असंतुलित होकर एक कार नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जमुनहा निवासी 32 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह नहर रोड होते हुए घर से अपनी ससुराल दंबलटांडा जा रहे थे। नहर रोड की पटरी कटी होनेे से अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। चालक कार में काफी देेेर तक फंसा रहा। करीब एक घंटे बाद उधर से निकले लोगों ने कार पानी में डूूूबी देेेखी तो बिजुआ चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें कार से निकाला और बेहोशी की हालत में बिजुआ अस्पताल में भर्ती कराया। तब तक उनके परिवार वाले भी आ गए। डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना सोमवार रात नौ बजे की है। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युुुवक की मौत हो गई। मृृृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था परिवार वालों का रो रोकर बुुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed