फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncontrollable car trampled pedestrians on foot, two died

बेकाबू कार ने पैदल जा रहे राहगीरों को रौंदा, दो की मौत

Tue, 04 Oct 2022 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:47 AM IST
सार

लीड03 एलकेएच 01, 02, 03बेकाबू कार ने पैदल जा रहे राहगीरों को रौंदा, दो की मौत- लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित अल्लीपुर बाईपास पर हुआ हादसासंवाद न्यूज एजेंसीपसगवां। पुलिस ने मृतक दुर्विजय के पुत्र कुलदीप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Uncontrollable car trampled pedestrians on foot, two died
विलाप करता दुर्विजय का परिवार।

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित अल्लीपुर बाईपास पर हुआ हादसा
विज्ञापन

पसगवां। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने दो और लोगों की जान ले ली। हादसा लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित अल्लीपुर बाईपास पर हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी 40 वर्षीय दुर्विजय उर्फ राजन पुत्र दयाराम और 30 वर्षीय अनुज पुत्र बाबू राम सोमवार को बाईपास से होकर पैदल अपने खेत पर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे शाहजहांपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार ने पैदल जा रहे दोनों किसानों को रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।
सीएचसी में इलाज शुरू होने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सवार कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मृतक दुर्विजय के पुत्र कुलदीप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक दुर्विजय के पत्नी के अलावा तीन पुत्र हैं, जबकि अनुज कुमार अविवाहित था। सड़क हादसे में हुई मौतों से गांव के दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला की
इलाज के दौरान मौत
पलियाकलां। चार दिन पहले निघासन रोड पर बोझवा में हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
इटैया गांव निवासी नेमपाल की पत्नी सुनीता (35) करीब चार दिन पहले कुछ महिलाओं के साथ ई-रिक्शा से जा रही थी। इस दौरान एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में अन्य महिलाओं को तो मामूली चोट आईं, लेकिन सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। मामले में महिला के पति ने पुलिस को कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed