{"_id":"6a7cb2efef7394d561057041","slug":"ultrasound-facility-will-be-available-in-the-new-building-of-the-medical-college-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-182317-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज की नई इमारत में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज की नई इमारत में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
Wed, 12 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वशासी मेडिकल कॉलेज की नई इमारत में जल्द अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में यह सुविधा पुराने जिला महिला अस्पताल में संचालित हो रही है।
जिला महिला अस्पताल में रोजाना करीब 80 गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच होती है। यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष जर्जर हो चुका है। बारिश में कक्ष के बाहर पानी टपकने की समस्या रहती है। वहीं, बाहर वेटिंग एरिया में मरीजों और तीमारदारों के लिए जगह कम है।
मेडिकल कॉलेज की नई इमारत और पुराने महिला अस्पताल के बीच मुख्य सड़क होने से गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए सड़क पार करनी पड़ती है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मेडिकल कॉलेज के सी विंग में बने रेडियोलॉजी विभाग में इसी सप्ताह अल्ट्रासाउंड शुरू कराने की तैयारी है। नए विभाग में विद्युत लाइन समेत साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मेडिकल कॉलेज के सी विंग में रेडियोलॉजी विभाग बनाया गया है। इसी सप्ताह अल्ट्रासाउंड जांच नई इमारत में शुरू करा दी जाएगी। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज