फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths died in a collision between bikes

Lakhimpur Kheri News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sat, 05 Oct 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in a collision between bikes
लखीमपुर खीरी। धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर पढुआ थाना क्षेत्र में चंद्रपुरा के पास हुई दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल महिला को रमियाबेहड़ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने सीएचसी के डॉक्टरों पर इलाज में देरी का आरोप लगाया। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ।
विज्ञापन

पढुआ थाना के गांव मोहनापुर निवासी पलटू (35) पुत्र मल्लू धौरहरा थाना क्षेत्र गांव कफारा में बहन के साथ रिश्तेदारी में आए थे। दोपहर करीब 12.30 बजे घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में चंद्रपुरा के निकट पेट्रोल पंप के पास निघासन के गांव चौधरीपुरवा से धौरहरा जा रहे सत्य कुमार (30) पुत्र रामनिवास और पलटू की बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में सत्य कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार कौशल्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पढ़ुआ थाना पुलिस ने कौशल्या और दूसरी बाइक पर सवार पलटू को एंबुलेंस से सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा। जहां इलाज के दौरान पलटू की भी मौत हो गई। कौशल्या जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सत्य कुमार गांव की रहने वाली कौशल्या देवी की बेटी की शादी के लिए लड़का देखने धौरहरा जा रहे थे। सत्य कुमार की शादी एक वर्ष पूर्व खरवहियां से हुई थी। वहीं मोहनापुरवा निवासी पलटू के तीन बच्चे हैं। इसमें एक लड़के की शादी हो चुकी है।

--------------

समय से मिला होता इलाज तो बच सकती थी जान
मृतक पलटू के पुत्र प्रदीप कुमार, भतीजे अनिल कुमार ने रमियाबेहड़ सीएचसी के डॉक्टरों पर समय से इलाज न करने का आरोप लगाया है। कहा कि मरीज को अस्पताल तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला। प्रदीप के मुताबिक जब तक सांसें चलती रहीं, कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। अगर समय से इलाज होता तो पापा की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed