फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths arrested with brown sugar

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with brown sugar
गौरीफंटा। एसएसबी और गौरीफंटा पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान रविवार शाम को डिगनिया तिराहे से दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवक नेपाली है। दोनों के पास से ब्राउन शुगर भी बरामद की गई है। गौरीफंटा कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान किया है।
विज्ञापन


गौरीफंटा कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार शाम को वह 39वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार मीणा व रवि कुमार समोता के अलावा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अलग-अलग समय दो युवकों को पकड़ा गया है। इसमें एक थारू युवक ने अपना नाम कपिल मुनि राना पुत्र महाचीन राना निवासी सूंड़ा होना बताया है। उसके पास से 12 ग्राम 12 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
विज्ञापन

दूसरे नेपाली युवक ने अपना नाम उत्तम बहादुर निवासी चेनपुर जिला बझांग का होना बताया। नेपाली के पास से भी 19 ग्राम पांच मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। दोनों ने कबूला है कि वह ब्राउन शुगर बिक्री के लिए लेकर जा रहे थे और पलिया से खरीद कर लाए थे। सोमवार सुबह पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों का चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed