फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two villages 67 home Ashes

दो गांवों में 67 घर राख

Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो मझगईं।
ब्यूरो मझगईं। Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two villages 67 home Ashes
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के बेलाटापर गांव में लगी भीषण आग में करीब 60 घर जलकर राख हो गए। जबकि गंगापुरवा में लगी आग में सात घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। बेलाटॉपर अग्निकांड में दो मवेशियों के साथ 40 हजार की नकदी सहित लाखों की सम्पत्ति राख हो गई। चौकी क्षेत्र के गांव बेलाटापर में रविवार दोपहर बाद  मिश्रीलाल के घर से लगी आग ने हवाएं तेज चलने के कारण विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने करीब 60 घरों को चपेट में लेकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया। इसमें रामनिवास का पडडा, इन्द्रपाल की बछिया जलकर मर गई। जबकि इन्द्र पाल की 20 हजार की नकदी, बिंद्रा के दस हजार के साथ राममिलन, काशीराम, हीरालाल, राधेश्याम, दिनेश, राकेश, लालजी, रामऔतार, छोटेलाल, संजय, मुन्ना, कामता, श्यामकिशोर समेत करीब 60 लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने पर आग बुझाई जा सकी। इधर गंगापुरवा गांव में भी ज्वाला के घर से लगी आग ने पलभर में विकराल रूप धारण कर तीरथ, छोटेलाल, प्रेम, मनोहर, धर्मवीर, रामलखन आदि के घरों को जलाकर राख कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंचे पलिया एसओ केपी सिंह और मझगईं चौकी इंचार्ज रिषीदेव के साथ ही ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, सपा नेता वहीद खां, राजू चौरसिया, रवि अहमद, बसपा नेता रहीश खां आदि ने पीड़ितों को ढाढ़स बंधाया़। लेखपाल अवधेश ने अग्निकांड पीड़ितों की सूची बनाकर शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
 
अब कैसे होगी रिंकी की शादी
कैसे होगी रिंकी की शादी यही सोचकर चाचा का हाल बेहाल हो रहा है। अग्निकांड में राममिलन का भी सब जलकर राख हो गया। उसकी भतीजी रिंकी देवी की शादी तीन दिन बाद 29 अप्रैल को होनी थी। लड़की के मां बाप की मौत के बाद चाचा ने उसको पाला पोसा था। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन अग्निकांड में उसके सारे सपने जलकर राख हो गए अब कैसे भतीजी की शादी करेगा यही सोचकर उसका दिल बैठा जा रहा है।
विज्ञापन

 
मूसेपुर गांव में एक घर जला      
गुलरिया। गोला तहसील के मूसेपुर गांव में बिजली का तार टूटकर छप्पर पर गिरने से एक घर जल गया। इससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।  
मुसेपुर निवासी छोटे रविवार सुबह याकूब के घर के पास लगे पेड़ की डाल काट रहा था। इस बीच डाल कटकर बिजली के तारों पर गिर गई। इससे तार टूटकर याकूब अली के छप्पर पर गिर गया और आग लग गई। आग लगने से याकूब के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय याकूब अली भट्ठे पर काम करने बाहर गया हुआ था। याकूब के बुजुर्ग पिता घर पर थे जो कोई भी सामान नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed