{"_id":"696a77aa7695a696e80cbebf","slug":"two-tractor-trolleys-collided-head-on-in-mazagain-jammed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-166062-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मझगईं में आमने-सामने भिड़े दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मझगईं में आमने-सामने भिड़े दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा जाम
Fri, 16 Jan 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
मझगईं में टक्कर के बाद लगा जाम। संवाद
मझगईं। कस्बे में शुक्रवार को संकरे मार्ग पर गन्ने से लदी और खाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद जाम लग गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन अतिक्रमण और ओवरलोड वाहनों के कारण यहां आए दिन बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलिया की ओर से गन्ने से भरी दो ट्रॉलियों वाला एक ट्रैक्टर आ रहा था, तभी सामने से निघासन की ओर से दो खाली ट्रॉलियों वाला दूसरा ट्रैक्टर आ गया। कस्बे के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के कारण रास्ता काफी संकरा था। क्रॉसिंग के दौरान दोनों ट्रैक्टरों की ट्रॉलियां आपस में जोर से टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि कस्बे में सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और अवैध कब्जों के कारण मार्ग बेहद संकरा हो गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। बड़े वाहनों के निकलने के दौरान यहां अक्सर जाम और छोटी-मोटी भिड़ंत होती रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।