फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two real brothers were stabbed and injured, one seriously

Lakhimpur Kheri News: दबंगों ने छात्र को पीटा, मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Jun 2024 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers were stabbed and injured, one seriously
लखीमपुर खीरी। क्षेत्र केे गांव फरधान में शुक्रवार शाम कोचिंग पढ़कर वापस घर जा रहे छात्र की दबंगों ने पिटाई कर दी। मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित छात्र की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फरधान के गांव अटकोनवा निवासी किशन वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सीतापुर फोरलेन के पास स्थित कोचिंग से पढ़कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान जलभवन के पास थाना खीरी के गांव डिम्हौरा निवासी समीर अपने तीन साथियों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। दबंगों ने हाथ के कड़े व बेल्ट से छात्र की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर किशन के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed