फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two policemen including two post incharges suspended, action taken on court orders

Lakhimpur Kheri News: दो चौकी प्रभारी सहित दो सिपाही निलंबित, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Mon, 09 Sep 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two policemen including two post incharges suspended, action taken on court orders
लखीमपुर खीरी। थाना संपूर्णानगर की चौकी परसपुर और खजुरिया में तैनात चौकी प्रभारियों सहित दो सिपाहियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। कोर्ट के आदेश के बाद एसपी ने चारों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। हालांकि इस बात की जानकारी सीओ पलिया से लेकर एएसपी पश्चिमी तक को नहीं है। जबकि मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ महीने पहले खजुरिया निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा था। सूत्र बताते हैं कि इस मामले की जांच खजुरिया चौकी प्रभारी संजीव तोमर कर रहे थे। इधर मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने लापरवाही बरतने और सही तरीके से जांच न करने को लेकर चौकी प्रभारी खजुरिया संजीव तोमर, परसपुर चौकी प्रभारी साहबलाल व दो सिपाहियों पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। एसपी ने इस मामले में सभी को निलंबित कर दिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो सीओ से लेकर एएसपी पश्चिमी तक इस मामले में कुछ ही बोलने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed