फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two pickup trucks collided while trying to save a puppy one driver died in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: पिल्ले को बचाने के चक्कर में दो पिकअप की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 26 Mar 2025 11:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 11:48 AM IST
सार

लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर गूमचीनी चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब आठ बजे दो पिकअप वाहन टकरा गए। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। 

विज्ञापन
Two pickup trucks collided while trying to save a puppy one driver died in lakhimpur kheri
क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में गूमचीनी कस्बे के पास बुधवार की सुबह एक पिल्ले को बचाने के चक्कर में दो पिकअप वाहन की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक मामूली घायल हो गया। वह मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर के सैधरी निवासी दिनेश कश्यप पिकअप में श्रीराम टायल्स लेकर लखीमपुर से बेहजम की ओर जा रहे थे। लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर गूमचीनी चौराहे के पास पहुंचे थे कि उसी समय गाड़ी के सामने एक पिल्ला आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में सामने से बेहजम की ओर से आ रही गुड़ भरी पिकअप से उनकी गाड़ी टकरा गई। 
विज्ञापन


वाहन में फंस गया था चालक 
टक्कर में टायल्स भरी पिकअप का चालक दिनेश कश्यप अपनी गाड़ी में फंस गया। जिसे मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क्त के बाद गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई था। जबकि दूसरी पिकअप के चालक को चोटें लगी हैं, लेकिन वह मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: दूसरे समुदाय के युवक पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप... वह खुद पहुंची थाने, पुलिस से कही ये बात

जिस पिल्ले को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। उसकी भी दोनों पिकअप के बीच कुचल कर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। दूसरे चालक का पता लगाया जा रहा है। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed