Bareilly: दूसरे समुदाय के युवक पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप... वह खुद पहुंची थाने, पुलिस से कही ये बात
बरेली में इज्जतनगर क्षेत्र का रहने वाला युवक एक लड़की को अपने साथ ले गया था। लड़की के पिता ने बेटी को नाबालिग बताकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त लड़की रविवार को खुद ही थाने पहुंच गई।
विस्तार
बरेली में जिस लड़की के अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के युवक तबरेज पर लगा, वह लड़की रविवार को अचानक इज्जतनगर थाने पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठन के सदस्य और लड़की के परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने लड़की से पूरी जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक लड़की ने खुद को बालिग बताया और अपनी मर्जी से जाने की बात कही।
तबरेज के बारे में उसने कोई खास जानकारी नहीं दी। फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि तबरेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। कोर्ट में लड़की के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह है मामला
नगरिया परीक्षित गांव निवासी तबरेज दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर साथ ले गया था। लड़की अपने घर से जेवर और नकदी भी ले गई थी। लड़की के पिता ने इज्जतनगर थाने में तबरेज के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। पुलिस तबरेज और लड़की की तलाश कर रही थी। इस बीच तबरेज की 2022 में अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई आई लव पाकिस्तान का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें- UP News: 'पाकिस्तान प्रेम' में फंसा बरेली का तबरेज, एक और रिपोर्ट दर्ज; किशोरी के अपहरण का भी आरोप
इस पोस्ट पर हिंदू संगठनों में नाराजगी जताई और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मीडिया सेल से मिली शिकायत का संज्ञान लेकर इज्जतनगर पुलिस ने तबरेज आलम सिद्दीकी पुत्र जान मोहम्मद के खिलाफ देश की अखंडता और एकता को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तबरेज पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
बीएनएस की नई धारा 152 के तहत हुई रिपोर्ट
तबरेज आलम के खिलाफ इज्जतनगर थाने में बीएनएस की धारा 152 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुराने कानून आईपीसी में धारा 124 ए को राजद्रोह के मामलों में लगाया जाता था। नए कानून में आईपीसी की धारा 124 ए की जगह धारा 152 बनाई गई है। धारा 152 भारत की संप्रुभता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों के लिए लगाई जाती है। सरकार ने बीएनएस से राजद्रोह शब्द को हटा लिया है।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: राजेश के प्यार में उम्मे कुलसुम ने अपनाया सनातन धर्म, ममता बनकर लिए सात फेरे
दूसरे समुदाय की युवती ले जाने वाले राजू मिस्त्री पर रिपोर्ट
दस दिन पहले राजू मिस्त्री थाना किला क्षेत्र निवासी अल्पसंख्यक समुदाय की युवती को फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने थाना किला में राजू मिस्त्री व उसके दो साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 15 मार्च को युवती राजू के साथ गई थी। बताया जा रहा है कि मिस्त्री का काम करने के दौरान राजू लड़की के घर जाता था। तभी उसने मोबाइल नंबर लेकर उससे दोस्ती गांठ ली। किला थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।