फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people arrested for converting by greed in Lakhimpur s Nighasan area

बड़ी साजिश का पर्दाफाश: लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले दो गिरफ्तार, ऐसे सामने आया ये सनसनीखेज मामला

Sat, 20 Aug 2022 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 12:19 AM IST
सार

निघासन के दौलतापुर गांव के दयाराम के घर के सामने शुक्रवार को पांडाल लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार इसमें पंजाब से भी कुछ ईसाई धर्म प्रचारक आए थे। वहां साउंड और लाउडस्पीकर लगाकर पहले तो ईसाई धर्म से जुड़े भजन और प्रवचन प्रसारित किए गए। इसके बाद आयोजकों ने ईसाई धर्म की तमाम खासियत बताकर इसे स्वीकार करने को कहा।

विज्ञापन
Two people arrested for converting by greed in Lakhimpur s Nighasan area
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन के दौलतापुर गांव में ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों पर ग्रामीणों ने लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को चल रहे कार्यक्रम की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां जा पहुंचे। बिना अनुमति चल रहे कार्यक्रम को पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।

विज्ञापन


दौलतापुर गांव के दयाराम के घर के सामने शुक्रवार को पांडाल लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। ग्राम प्रधान दीपक जायसवाल, महेश पांडे, राहुल जायसवाल, राजेंद्र मौर्य, घनश्याम और नागेश आदि ने बताया कि इसमें पंजाब से भी कुछ ईसाई धर्म प्रचारक आए थे। वहां साउंड और लाउडस्पीकर लगाकर पहले तो ईसाई धर्म से जुड़े भजन और प्रवचन प्रसारित किए गए। इसके बाद आयोजकों ने ईसाई धर्म की तमाम खासियत बताकर इसे स्वीकार करने को कहा।

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि वहां इकट्ठा सैकड़ों लोगों को असाध्य रोग ठीक करने तथा आर्थिक मदद का प्रलोभन भी दिया जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब सात महीनों से यहां ऐसे कार्यक्रम चल रहे थे। गांव के तीन-चार लोगों ने अपना धर्म बदल भी लिया। सूचना पर सीओ सुबोध जायसवाल, तहसीलदार भीमचंद पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। इसके अलावा सूचना पाकर विहिप और बजरंग दल के राजकुमार गुप्ता, वरुण सिंह, आशीष जायसवाल, आदित्य मौर्य और दारा सिंह सिसौदिया आदि भी पहुंच गए। पुलिस और अफसरों को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कार्यक्रम को रुकवाकर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उनका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।

तहसीलदार भीमचंद ने बताया कि हम लोग पुलिस के साथ गांव गए थे। वहां दयाराम के दरवाजे पर बिना अनुमति भीड़ इकट्ठा करके धर्म प्रचार का कार्यक्रम किया जा रहा था। उसे रोककर आयोजकों निक्का और दयाराम को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली थी। इसलिए शांति भंग में चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed