फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people killed in road accidents, including girl

सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत 

Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Two people killed in road accidents, including girl
Accident - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर दरोगा पुत्र को कार ने रौंदा 
फूलबेहड़ के तेतारपुर चौराहे पर महिला की मौत
 
अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शे से रोड पर गिरे युवक को रौंदती हुई कार निकल गई। उधर, फूलबेहड़ के तेतारपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। 
मोहल्ला पटेलनगर निवासी 30 वर्षीय राहुल वर्मा अपने पिता रामसनेही वर्मा और मां के साथ बुधवार की रात पीलीभीत से लौटे थे। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रात को रिक्शे से घर पटेलनगर जा रहे थे। हाइवे पर पहुंचे ही थे, कि तेज रफ्तार कार ने रिक्शे को टक्कर मार दी। इससे राहुल वर्मा उछलकर रोड पर गिरे, उन्हें रौंदता हुआ कार चालक भाग निकला। जबकि रिक्शे पर सवार माता-पिता को भी चोटें आई। आनन-फानन में गंभीर घायल राहुल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामसनेही पुलिस विभाग में दरोगा हैैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन

महेवागंज। थाना फूलबेहड़ के तेतारपुर गांव निवासी बिचकन्नू की भैंस बुधवार की रात खूंटे से खुल गई थी। घर के लोग जब उसे पकड़ने दौड़े तो वह सड़क पर आ गई। यह देख बिचकन्नू की पत्नी 48 वर्र्षीय रामदेवी भैंस को पकड़ने के लिए शारदानगर रोड पार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिवार वाले रामदेवी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक परिवार का कोई सदस्य थाने नहीं आया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed